Friday, December 18, 2015

अकेलापन अकेला नहीं होता

दिसंबर की सर्द रात में 
लैंपपोस्ट के नीचे पड़ा लोहे का काला बेंच 
लैंपपोस्ट से झरती मद्धम पीली रौशनी से 
संवाद रचता है 
वैसे ही जैसे 
छत की रेलिंग सीढ़ियों से
चाय का ख़ाली कप मेज़पोश से
दरवाज़े पर चढ़ी सांकल ताले से
हरसिंगार धूल से
दरारें दीवार से
सेकंड की सुई मिनट की सुई से
मैं ख़ुद से
क्यूंकि अकेलापन कभी भी
अकेला नहीं होता
----------------
आरती

No comments:

Post a Comment