Tuesday, October 7, 2014

चल ना हाथ थामे चलते हैं वहाँ

जहाँ सुबह के कंधों पर बेफ़िक्री के बस्ते हों
आँसू महँगे और मुस्कान सस्ती हो

जहाँ ठेले पर बिकता हो बीता बचपन
ऊँगली से बंधे हों शरारतों के गुब्बारे

जहाँ भले सिक्कों से हों जेबें ख़ाली
हौंसले तने हों, चाल मतवाली

जहाँ शाम गिरती हो उसके काँधे पर
बेचैन हथेलियाँ मिलती हों किनारे पर

जहाँ रात घटने पर ना घटते हों सपने
खट्टे या मीठे हों सब हो चखने

जहाँ चाँद की छत पर लेटकर हों ढेरों बातें
आँखों - आँखों में सही, हो मुलाक़ातें

चल ना हाथ थामे चलते हैं वहाँ……
--------------------
आरती

2 comments: